Sports
'रगड़ा' और 'घसीटा…', सकलैन मुस्ताक से लेकर शोएब अख्तर तक, टीम इंडिया की हार पर इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उगला जहर
Pakistani Cricketers Spew Venom Over Team India Defeat: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बयान आना शुरू हो गया है. तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स टीवी शो पर बैठकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. वो बता रहे हैं कि भारत ने क्या गलत किया? भारत कैसे एक्सपोज हो गया? बता दें कि अब तक पाकिस्तानी टीम का भी सेमीफाइनल में जाना तय नहीं है. उनको इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अभी अपने दो मुकाबले खेलने हैं. खैर, आइये जानते हैं कि टीम इंडिया को मिली हार पर किस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्या कहा है. टीम इंडिया को मिली हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बयान मोहम्मद हफीज – पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा है कि साउथ अफ्रीका ने अपना बदला ले लिया है. बता दें कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।