एनशॉर्ट्स
ये 5 दिग्गज बल्लेबाज वनडे करियर में कभी 150 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए, लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल
वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 10 बल्लेबाजों ने एक पारी में 200+ रन बनाए हैं. साल 1971 में पहला वनडे मैच खेला गया था और साल 2010 में जाकर वनडे में पहला दोहरा शतक लगा था. वनडे क्रिकेट में 150 रन की पारी खेलना उतना मुश्किल नहीं होता है. इस फॉर्मेट की शुरुआत के महज 4 साल के बाद साल 1975 में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 150 रनों की पारी खेली थी. अब तक वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा बल्लेबाज वनडे में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं. हालांकि, ऐसे कई दिग्गज बल्लेबाज भी हैं, जिनका वनडे करियर खत्म हो गया लेकिन 150 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थे. यहां हम आपको ऐसे ही 5 दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं. 1. महेला जयवर्धने – (श्रीलंका) सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने दूसरे सबसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।