एनशॉर्ट्स
'ये मेरे लिए किसी सपने जैसा है', होमबाउंड के ऑस्कर नॉमिनेशन पर बोले विशाल जेठवा
बॉलीवुड एक्टर विशाल जेठवा के लिए यह पल बेहद खास है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका फिल्मी सफर उन्हें ऑस्कर तक पहुंचा देगा. उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर के 98वें अकादमी में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गई है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की इस कामयाबी से पूरी टीम बेहद खुश और गर्व महसूस कर रही है. फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से लगातार प्यार मिल रहा है और अब यह 22 जनवरी को घोषित होने वाले नामांकन के और भी करीब पहुंच गई है. होम बाउंड के ऑस्कर नॉमिनेशन पर बोले विशाल जेठवाअपनी खुशी जाहिर करते हुए विशाल जेठवा ने कहा, 'ये पल मेरे लिए किसी सपने जैसा है और बहुत ही इमोशनल कर देने वाला है. होमबाउंड का शॉर्टलिस्ट होना और ऑस्कर की ओर आगे बढ़ना ऐसा कुछ है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. दुनिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।