एनशॉर्ट्स
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
6 दिसंबर 2025 को यूरोप के बड़े-बड़े देश यानी यूरोपीय यूनियन ने एलन मस्क की कंपनी X पर बहुत बड़ा जुर्माना लगा दिया. यह जुर्माना करीब 12 करोड़ यूरो का है, यानी करीब 140 मिलियन डॉलर. अगर इसे भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें, तो करीब 12.59 हजार करोड़ रुपए होते हैं. यह पहली बार है जब यूरीपीय यूनियन ने अपना नया कानून डिजिटल सर्विसेज एक्ट (DSA) का इस्तेमाल करके किसी कंपनी को सजा दी है. X का ब्लू चेकमार्क सिस्टम वजह बना2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया था. उसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव किए. सबसे बड़ा ब्लू चेकमार्क सिस्टम का. पहले ये चेकमार्क सिर्फ मशहूर और ऑथेंटिक लोगों को मिलता था, लेकिन मस्क ने कहा कि अब कोई भी पैसे देकर ये बैज ले सकता है. यूरोपीय यूनियन को यह पसंद नहीं आया. 2023 में यूरोपीय यूनियन ने कहा, 'यह तो धोखा है. लोग सोचेंगे कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।