एनशॉर्ट्स
यूक्रेन के ड्रोन ने घुड़सवार रूसी सैनिक को ऐसे किया टारगेट, हुआ बड़ा धमाका, देखें वीडियो
आजकल दुनिया में युद्ध की परिपाटी बदल गई है. अब ड्रोन युद्ध के मैदान में एक जरूरी हथियार के तौर पर उभरे हैं. युक्रेन और रूस के युद्ध में इनका इस्तेमाल अच्छा खासा देखा गया है. यूक्रेन को थल सैनिकों की कमी के बाद भी ड्रोन की मदद से काफी जमीनें बचाने में मदद मिली है. यूक्रेन की सेना की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में बताया गया है कि 2025 की युद्ध तकनीक सदियों पुरानी रणनीति से टकरा रही हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो एक पोस्ट में दिखाया गया है कि कैसे रूसी सैनिक घोड़ों पर चलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं यूक्रेन ड्रोन अपने टारगेट पर निशाना लगाने की घात में बैठा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि रूसी सैनिक मैदान में घोड़े पर सवार है, और ड्रोन उस पर नजर रखे हुए है. वह भागने की कोशिश करता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।