एनशॉर्ट्स
'युवा नेताओं की लाचारी में फंसे हैं दो बुज़ुर्ग लीडर', बीजेपी का खरगे और लालू यादव पर तंज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने छठी मैया के महापर्व को ड्रामा कहा था अब बिहार की जनता इनको छठी का दूध याद दिला देगी. उन्होंने तेजस्वी यादव के नौकरी देने वाले वादे पर कहा कि पैसे लेकर नौकरी देंगे या फिर लोगों का जमीन लिखवा लेंगे. 'नौकरी के बदले लिखवा लेंगे जमीन' बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे ऐसे अध्यक्ष हैं कि जब उनसे मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि हाई कमान फैसला लेगा." उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव को ही पोस्टर से गायब कर दिया है. तेजस्वी यादव नौकरी देंगे इसका मतलब है कि वे 10 और 20 लाख लेकर नौकरी देंगे नहीं तो जमीन लिखवा लेंगे." कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।