एनशॉर्ट्स
युवाओं के बीच छाया 'तू या मैं' का नया गाना, चकोरी द्विवेदी के 'जी लिया' ने जीता फैंस का दिल
रोमांस हमेशा से हिंदी फिल्मों की जान रहा है, लेकिन कभी-कभी कोई गाना ऐसा आता है जो बिना ज्यादा शोर मचाए सीधे दिल में उतर जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक गाना 'जी लिया' खूब चर्चा में है. ये खूबसूरत ट्रैक फिल्म ‘तू या मैं’ का हिस्सा है, जो रिलीज होते ही युवाओं के बीच पॉपुलर हो गया है. इस गाने के लिरिक्स को एक्ट्रेस और सिंगर चकोरी द्विवेदी ने लिखा हैा. वहीं इसका म्यूजिक एक्टर आदर्श गौरव और आदित्य एन. ने मिलकर तैयार किया है. पर्दे पर आदर्श गौरव और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस गाने को और भी खास बना देती है. इंटरनेट पर छाया 'जी लिया' 'जी लिया' सुनते ही ऐसा लगता है जैसे कोई अपने मन की बात बिना झिझक के कह रहा हो. सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स तेजी से शेयर हो रही हैं और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।