Sports
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित…', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद नॉकआउट से बाहर हो गई है. बुधवार को न्यूजीलैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइन में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया. कीवी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई तो वहीं पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया. इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने दनदनाता बयान दिया है. दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 9 विकेट की हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा बताया. बता दें कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. फिन एलन ने 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर टी20 विश्व कप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।