Politics
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
नेपाल में फिलहाल नई सरकार के गठन को लेकर मतगणना जारी है. यहां हुए आम चुनाव में लगभग बालेन शाह की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. अबतक 165 सीटों पर रुझान आ चुके हैं. काठमांडू के मेयर रह चुके बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने बढ़त बनाई हुई है. अब इन्हीं नतीजों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लोगों और सरकार को बधाई दी है. पीएम मोदी ने नेपाल को दी बधाई पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर दिल से बधाई देता हूं. अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है. यह ऐतिहासिक मील का पत्थर नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गर्व का पल है. एक करीबी दोस्त
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।