एनशॉर्ट्स
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
साउथ के सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. कुछ दिन पहले ही रिलीज हुए टीजर के बाद फैंस इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली इस फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है. 'टॉक्सिक' का ट्रेलर मार्च के महीने में ही रिलीज किया जाने वाला है. इसके लिए मेकर्स खास तैयारियां भी कर रहे हैं. कब रिलीज होगा ट्रेलर?यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के दो टीजर सामने आए हैं. दोनों को ही लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिला था. तो वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी ही लॉन्च किया जाने वाला है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक 'टॉक्सिक' का ट्रेलर 8 मार्च को लॉन्च होने वाला है. ये लॉन्चिंग ईवेंट बैंगलुरु में होने वाला है, जिसके इन्विटेशंस भी भेजे जा चुके हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।