एनशॉर्ट्स
मौलाना महमूद मदनी के भड़काऊ बयान पर आया चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के विवादित बयान ने देशभर में एक नया ही विवाद खड़ा कर दिया है. अब उनके बयान की मुखालफत खुद ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने की है. उन्होंने एक बयान जारी कर इसे गैरजरूरी और देश को बांटने वाला करार दिया है. इलियासी ने कहा, 'न तो मैं और न ही कोई भारतीय मुसलमान मौलाना महमूद मदनी के बयान से सहमत है. उनका बयान बेबुनियाद है. उनके बयान से माहौल खराब होगा और देश में अराजकता फैलेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो सरकार पर भरोसा है और न ही कोर्ट पर, खासकर सुप्रीम कोर्ट पर. हमें नहीं पता कि वह क्या मैसेज देना चाहते हैं या क्या कहना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने अपने बयान में खास तौर पर मुसलमानों का ज़िक्र किया. देश के मुसलमान इससे सहमत नहीं हैं. उनके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।