मोहम्मद यूनुस की एक और चाल, उस्मान हादी के नाम पर हुआ ढाका यूनिवर्सिटी का शेख मुजीब उर रहमान हॉल

एनशॉर्ट्स
मोहम्मद यूनुस की एक और चाल, उस्मान हादी के नाम पर हुआ ढाका यूनिवर्सिटी का शेख मुजीब उर रहमान हॉल
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश में तनाव का माहौल है. अब तक हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस बीच ढाका यूनिवर्सिटी में शेख मुजीबुर रहमान हॉल का वास्तविक नाम बदलकर 'उस्मान हादी हॉल' कर दिया है. हॉल के बाहर लगे नेमप्लेट को हटाकर वहां हादी के नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, जब हादी को 12 दिसंबर को गोली लगी थी, उसी समय कई छात्रों को बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की एक ग्रैफिटी म्यूरल (वॉल आर्ट) पर पेंट करते देखा गया था. इस वॉल आर्ट को इस हॉल की मेन बिल्डिंग पर खास तौर पर लगाया गया था. बांग्लादेशी अखबार की रिपोर्ट बांग्लादेशी अखबार द ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका यूनिवर्सिटी सेंट्रल स्टूडेंट्स यूनियन (DUCSU) के सांस्कृतिक मामलों के सचिव मुसद्दिक इब्न अली मोहम्मद ने बताया था कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

