मोहम्मद बिन सलमान के देश में बढ़ती जा रही पाकिस्तान की अहमियत? आसिम मुनीर को दिया सऊदी का सर्वोच्च सम्मान

एनशॉर्ट्स
मोहम्मद बिन सलमान के देश में बढ़ती जा रही पाकिस्तान की अहमियत? आसिम मुनीर को दिया सऊदी का सर्वोच्च सम्मान
पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सऊदी अरब के सबसे बड़े सम्मान किंग अब्दुलअजीज मेडल (एक्सीलेंट क्लास) से सम्मानित किया गया है. सऊदी के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने यह सम्मान दिया. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार रविवार (21 दिसंबर, 2025) को रियाद में सऊदी के रक्षा मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया. यहां उनके लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था. चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के तौर पर उनकी नियुक्ति के लिए भी आसिम मुनीर को बधाई दी गई. उनकी प्रिंस के साथ मुलाकात भी हुई, जिसमें दोनों ने सेना के सहयोग, रणनीतिक समन्वय, भौगोलिक चुनौतियों और सुरक्षा के मुद्दों पर बात की. आईएसपीआर के अनुसार दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के शाही फरमान के अनुरूप उत्कृष्ण श्रेणी का किंग अब्दुलअजीज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

