एनशॉर्ट्स
मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद
Mohammad Kaif On Mohammad Amir: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंच नहीं सकी, तो उनके पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारतीय टीम भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. हालांकि आमिर को मुंह की खानी पड़ी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी आमिर की जमकर क्लास लगाई. कैफ ने आमिर पर बात करते हुए पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ मिली हार को भी याद दिलाया. क्या बोले मोहम्मद कैफ? कैफ का मानना है कि लोग ऐसी भविष्यवाणी इसलिए करते हैं कि जिससे खबरें बन सकें. लोग सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहते हैं. कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "क्या आमिर को वाकई नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा? वह अच्छी तरह से जानते थे कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम आगे जाएगी. ऐसे बयान इसलिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।