एनशॉर्ट्स
मोकामा हत्याकांड: केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, SP बोले- ‘पहले FIR में अनंत सिंह अभियुक्त’
बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार के बीच मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या मामले में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार से इस हत्याकांड को लेकर रिपोर्ट तलब की है. दरअसल, मोकामा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों में गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को गोलीबारी की घटना घटी थी. इस गोलीबारी में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ता और बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. हत्याकांड को लेकर ग्रामीण एसपी ने दिया बयान जन सुराज पार्टी कार्यकर्ता और बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्याकांड को लेकर पटना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रम सिहाग ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘इस हत्याकांड को लेकर दर्ज पहले एफआईआर में पांच लोगों के नाम शामिल है. इसमें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।