एनशॉर्ट्स
मैदान पर अंपायर से भिड़ गया पाकिस्तानी क्रिकेटर, ICC ने कड़ी सजा सुनाकर अक्ल ठिकाने लगा दी; जानें पूरा मामला
पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान पर हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. शनिवार, 29 नवंबर को हुए उस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. फखर उस मुकाबले में 3 रन बनाकर आउट हुए थे. आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि जमान को ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने" से संबंधित है. जमान के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था. ये पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में हुआ था, वह अपने विकेट और फैसले से नाखुश थे, जिसके बाद उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर से लंबी बहस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।