Sports
मैच गंवाने के बाद पाक कप्तान ने सीधे इस बल्लेबाज को ठहराया हार का दोषी, किसका लिया नाम
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. 165 रन का लक्ष्य देने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इस स्कोर को बचा नहीं सकी और मैच 19.1 ओवर में गंवा बैठी. मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने हार की बड़ी वजह खुद सबके सामने रख दी. पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आगा ने साफ कहा कि टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन अंत में जिस तरह से रन बनने चाहिए थे, वो नहीं बन सके. उनका मानना था कि स्कोर थोड़ा कम रह गया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हालांकि उन्होंने विरोधी कप्तान हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मैच को पाकिस्तान की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया. ब्रूक ने पलटा मैच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।