एनशॉर्ट्स
'मैं अपना उदाहरण नहीं दे रहा हूं', उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार मंच पर नजर आए जगदीप धनखड़
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मनमोहन वैद्य की किताब 'हम और यह विश्व' के विमोचन में शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. उन्होंने आरएसएस नेता की किताब की काफी तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने हंसी मजाक में कई बातें भी कहीं. बता दें कि जगदीप धनखड़ ने पद छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर भाषण दिया है. जगदीप धनखड़ ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, 'इस विषय पर, पुस्तक के विमोचन पर, इस शहर में, मुझे बोलने में संकोच नहीं होना चाहिए. इस कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है. इस पुस्तक के लेखक ने कहा मैं लेखक नहीं, लेकिन हम ऐसे जमाने में जी रहे हैं, जहां धारणा सब तय करती है. फिर आप कुछ भी कहते रहिए.' उन्होंने कहा कि ये पुस्तक हमारे गौरवशाली अतीत का दर्पण है. भविष्य निर्माण
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।