एनशॉर्ट्स
'मेरे भाई ने सच सामने ला दिया, अब बिहार को…', राहुल गांधी के H-Files पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- उखाड़ फेंको…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा में 'वोट चोरी' के आरोपों का कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने समर्थन किया है. उन्होंने बुधवार (05 नवंबर, 2025) को जनता से 'अपनी शक्ति पहचानने' और 'सत्तारूढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने' की अपील की. बिहार में चुनावी रैली के दौरान पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'आज मेरे भाई ने सबके सामने हरियाणा में जो कुछ हुआ, उसे सामने ला दिया कि कैसे सत्तारूढ़ सरकार के लोगों ने पूरा चुनाव चुरा लिया. पूरा देश देख रहा है और पूरे देश को देखना चाहिए.' कांग्रेस सांसद की बिहार के लोगों से अपील उन्होंने आगे कहा, 'मेरी देश से एक शिकायत है, देश चुप क्यों है, आप चुप क्यों हैं, आप अपनी ताकत क्यों नहीं पहचानते? चलिए मिलकर उन्हें बदलते हैं, उनकी सरकार को उखाड़ फेंकते हैं और नई सरकार बनाते हैं.' प्रियंका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।