एनशॉर्ट्स
'मेरे और उनके झगड़े का लोगों ने फायदा उठाया', कंगना रनौत संग चल रहे विवाद पर बोलीं तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, 2019 में, कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को 'सस्ती कॉपी' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी. वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने क्लियर किया है कि कंगना को लेकर उनके मन में कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वो कंगना से दोस्ती के लिए तैयार हैं और अगर कभी मुलाकात हुई तो वो उनसे बात करेंगी. कंगना रनौत संग चल रहे विवाद पर बोलीं तापसीतापसी पन्नू ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के संग बातचीत में बताया कि कंगना के लिए उनके मन में कोई बुरी फीलिंग नहीं है. वो उनके साथ दोस्ती को तैयार हैं और अगर कभी आपस में टकराईं तो वो उनसे सम्मान के साथ मिलेंगी. तापसी ने कहा,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।