एनशॉर्ट्स
'मेरी मां को धरम जी ने ढूंढ़ा था', इब्राहिम अली खान बोले- वो न होते तो हम एग्जिस्ट न करते
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है. मुंबई में विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. धर्मेंद्र को पूरी इंडस्ट्री याद कर रही है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है. सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी धर्मेंद्र के लिए पोस्ट किया है. इब्राहिम अली खान ने की ये पोस्ट इब्राहिम अली खान ने धर्मेंद्र की फोटोज शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कुछ लोग सिर्फ स्क्रीन के स्टार नहीं होते. वो जिंदगी का रास्ता बदल देते हैं. धरम जी ने दिल्ली में मेरी मां को डिस्कवर किया था, जब वो 16 की थीं. उनपर फिल्म बेताब के लिए विश्वास किया था. अगर धर्मेंद्र उन्हें फिल्म के लिए न लेते तो वो शायद कभी दिल्ली छोड़ती ही नहीं.' View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।