‘मेरी मम्मी ने 5 बार कॉल की, पूछा मेरे हीरो से कब मिल रही है’, फास्ट बॉलर अरुंधति रेड्डी की मां का मैसेज सुनकर क्या बोले पीएम मोदी?

एनशॉर्ट्स
'मेरी मम्मी ने 5 बार कॉल की, पूछा मेरे हीरो से कब मिल रही है', फास्ट बॉलर अरुंधति रेड्डी की मां का मैसेज सुनकर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 नवंबर, 2025) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए उनकी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने इस जीत पर टीम को बधाई दी और उनके प्रदर्शन को भी सराहा. खिलाड़ियों से बात करते हुए पीएम मोदी कई बार मजाक करते और हंसी के ठहाके लगाते नजर आए. ऐसा ही तब हुआ जब प्रधानमंत्री ने वूमन टीम की फास्ट बॉलर अरुंधति रेड्डी से बात की और उन्होंने अपनी मम्मी का खास मैसेज पीएम मोदी को दिया. अरुंधति रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनकी मम्मी पीएम मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं और वह उन्हें अपना हीरो बताती हैं. अरुंधति रेड्डी ने कहा, 'सबसे पहले मुझे आपको मेरी मम्मी का मैसेज देना है. मुझे लगा नहीं कि आपसे बात होगी. मेरी मां ने बोला कि आप उनके हीरो हैं. अभी तक उनका

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio