एनशॉर्ट्स
'मेन इन ब्लैक' वाली फिल्म फिर से आ रही है, वो भी विल स्मिथ के साथ! जानें क्या है अपडेट
हॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'मेन इन ब्लैक' की वापसी की खबरों से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके साथ विल स्मिथ की भी वापसी हो सकती है. पॉपुलर एक्शन कॉमेडी फिल्म की पांचवीं किस्त पर काम चालू हो गया है और अब आइए जानते हैं क्या है इससे जुड़ी इंपॉर्टेंट अपडेट्स. 'मेन इन ब्लैक 5' से विल स्मिथ की होगी वापसी? हॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइजी 'मेन इन ब्लैक' को लेकर इस वक्त चर्चा तेज हो गई है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने रिपोर्ट में बताया कि सोनी पिक्चर्स ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त पर काम शुरू कर दिया है. मीडिया पोर्टल ने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि 'मेन इन ब्लैक' अपनी नई कहानी को साथ थिएटर्स पर दस्तक देने की तैयारी में जुट गया है. हालांकि अभी तक सोनी पिक्चर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जारी नहीं किया गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।