एनशॉर्ट्स
मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी को मिलती थीं हाथ काट देने की धमकियां, बताया मुश्किल समय में किसने दिया साथ
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है, खासकर महिलाओं को. उन्हें इसके लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है. हाल ही में बॉलीवुड की एक जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उन्हें धमकियां मिलती थीं. हालांकि उस समय शाहरुख खान-सलमान खान जैसे बड़े सितारे उनके साथ खड़े रहे थे. नम्रता सोनी ने एएनआई से खास बातचीत में मिलने वाली धमकियों और भेदभाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'जब मैंने शुरुआत की, तो मैं इंडस्ट्री में शायद दूसरी महिला मेकअप आर्टिस्ट रही होगी. इसमें पुरुषों का दबदबा था और यह बहुत डरावना था.' हाथ काट देने की मिली थी धमकी नम्रता ने कहा-'तब तक सिर्फ एक मेकअप दादा और एक हेयर दीदी होती थीं. औरतों को सिर्फ बाल बनाने की इजाजत थी, जबकि मर्द मेकअप करते थे. जब मैं इंडस्ट्री में आई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।