Newz Quest

मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाए जाने पर भड़कीं बानू मुश्ताक, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

December 20, 2025 | by Parashar

aayaayaaa-aaaaa-aay-asay
मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाए जाने पर भड़कीं बानू मुश्ताक, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात
एनशॉर्ट्स
मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाए जाने पर भड़कीं बानू मुश्ताक, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता कन्नड़ लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता बानू मुश्ताक ने नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला चिकित्सक का नकाब हटाने के कृत्य की शुक्रवार (19 दिसंबर) को कड़ी निंदा की और इसे अशोभनीय करार दिया है. पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयुष विभाग के चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिये जाने के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने डॉ. नुसरत परवीन का नकाब हटा दिया था.    बानू मुश्ताक ने पुणे पुस्तक महोत्सव से इतर पुणे साहित्य महोत्सव में कहा कि नारीवादी दृष्टिकोण से इस्लाम में ऐसा कोई धार्मिक आदेश नहीं है, जो महिलाओं को अपना चेहरा ढकने के लिए बाध्य करता हो. उन्होंने कहा, 'ऐसी प्रथाएं इस्लामी नहीं बल्कि सांस्कृतिक हैं. कुरान और हदीस का अध्ययन करते समय मुझे ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला, जिसमें महिलाओं को अपना चेहरा ढकने के लिए कहा गया हो. कुछ क्षेत्रों में महिलाएं आंखों को छोड़कर अपना पूरा चेहरा ढकती हैं, लेकिन यह एक

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all