एनशॉर्ट्स
‘मुझे मोहम्मद बिन तुगलक जैसी कार्यशैली पसंद नहीं’, चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए बोलीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को धमकी कौन दे रहा है? मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि चुनाव आयोग (ECI) नियमों के बाहर कुछ नहीं कर सकता. तुम लोग खत्म हो जाओगे. मैं आयोग के सभी लोगों पर दोष नहीं लगा रही हूं, लेकिन मुझे यह मोहम्मद बिन तुगलक जैसी कार्यशैली पसंद नहीं है. वे वॉशिंग मशीन की तरह हैं, जो लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को धोकर खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं. अगर तुम मुझे मारना चाहते हो, तो मार दो. मैं लोगों के लिए कुछ भी कुर्बान करने को तैयार हूं. हमारे पास सभी सबूत हैं, हम सबको बेनकाब करेंगे. देखो, बांग्लादेश में चुनाव कितने शांति से हुए थे. तुम्हारा धमकी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।