एनशॉर्ट्स
'मुझे बस घर जाना है…,' वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी हुए भावुक, क्यों लगा रहे मदद की गुहार
यूएसए-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण क्रिकेट टीमों के लिए घर जा पान मुश्किल हो रहा है. मिडल-ईस्ट में खराब हालातों की वजह से वेस्टइंडीज की टीम भारत में ठहरने को मजबूर है और कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया कि वो और उनकी टीम घर लौटने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है. सैमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वो सिर्फ घर जाना चाहते हैं. 1 मार्च को भारत के खिलाफ 5 विकेट की हार के साथ ही वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया था. उसके बाद 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, कोच और अन्य लोगों को मजबूरन भारत में ही ठहरना पड़ रहा है. मैं बस घर जाना चाहता हूं… वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके लिखा,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।