एनशॉर्ट्स
'मुझे नहीं लिया पिक्चर में..' धमाल 4 में कास्ट ना किए जाने पर अनिल कपूर का छलका दर्द, अजय देवगन पर साधा निशाना
अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उन्हें जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए देखा जाएगा. इसी फिल्म के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने धमाल 4 में अपनी कास्टिंग को लेकर भी बात की. इतना ही नहीं उन्हें अजय देवगन पर भी तंज कसते हुए देखा गया गया. सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अनिल कपूर ने इस दौरान बताया कि वो बार-बार अपने एक ही डायरेक्टर्स के साथ काम करते हैं, क्योंकि वो जिसके साथ भी काम करते हैं, वो उनका दोस्त बन जाता है. अजय ने मना किया क्या? अनिल कपूर ने इस दौरान हसंते हुए कहा कि वो अक्सर डायरेक्टर्स से पूछ लेते हैं,'क्या चल रहा है, साथ में फिल्म करें.' इसी दौरान उन्होंने फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार से कैसे बात करते हैं, उसकी नकल करते हुए कहा,'अरे इंदु!
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।