एनशॉर्ट्स
'मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे बॉर्डर पार करने देंगे', ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर जेमिमा रोड्रिगेज का बयान वायरल
Jemimah Rodrigues Reached Australia: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिगेज ऑस्ट्रेलिया गई हैं. जेमिमा ही वो खिलाड़ी थीं, जिसने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद जेमिमा का रिएक्शन वायरल हो रहा है. जेमिमा रोड्रिगेज ने कहा कि 'मुझे विश्वास नहीं था कि सेमीफाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया मुझे बॉर्डर क्रॉस करने देगा, लेकिन मैंने देखा कि हर किसी ने मेरा स्वागत बहुत ही गर्मजोशी के साथ किया'. जेमिमा रोड्रिगेज ने आगे कहा कि सच बात तो ये है कि उस जीत की वजह से हर कोई वीमेंस क्रिकेट के बढ़ने से खुश है, क्योंकि हम लोग जानते हैं कि इससे न केवल भारत में, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत बड़ा बदलाव आएगा. ऑस्ट्रेलिया को हराया था सेमीफाइनल वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिडंत हुई. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।