एनशॉर्ट्स
मुंबई में डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम मामले में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सिस बैंक के मैनेजर नितेश राय गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को मुंबई में एक निजी बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान एक्सिस बैंक के मैनेजर नितेश राय के रूप में हुई है. नितेश राय को डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया है कि नितेश राय ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर ‘म्यूल अकाउंट्स’ (फर्जी बैंक खाते) खुलवाने में मदद की. उसने गैरकानूनी रूप से रिश्वत लेना स्वीकार किया और अपने अधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए उन खातों के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की, जिनका इस्तेमाल बाद में साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड जैसे अपराधों में किया गया. मामले में दो अन्य आरोपियों की भी हुई पहचान CBI ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।