एनशॉर्ट्स
मुंबई और ठाणे में ED की बड़ी कार्रवाई, 85 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में 13 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और ठाणे जिले में 13 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. मुंबई में यह छापेमारी की कार्रवाई वर्ली और डोंबिवली समेत कई जगहों पर की गई. मामला पूर्व लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड (अब मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड) के निदेशक राजेंद्र लोढ़ा से जुड़े 85 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस का है. ED की जांच में क्या हुआ खुलासा सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की यह कार्रवाई लोढ़ा डेवलपर्स की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर के आधार पर की गई है. FIR में आरोप लगाया गया है कि राजेंद्र लोढ़ा ने साल 2013 से 2025 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी को करीब 85 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया. यह नुकसान कथित तौर पर अनाधिकृत जमीन सौदों, कम कीमत पर प्लॉट बेचने और फर्जी खरीददारी के जरिए किया गया. मामले में 10 लोगों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।