Politics
मिशन बंगाल में जोर-शोर से जुटी BJP! एक मार्च से राज्य में निकालेगी परिवर्तन यात्रा, जानें क्या है रणनीति
पश्चिम बंगाल में अगले महीने विधानसभा चुनावों की घोषणा होने जा रही है. विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने और जनसमर्थन मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यभर में परिवर्तन यात्राएं शुरू करने का निर्णय लिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च से परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत की जाएगी. राज्य के 10 अलग-अलग स्थानों से एक साथ यात्राएं निकाली जाएंगी, जो विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी. इन यात्राओं के माध्यम से बीजेपी जनता के बीच पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और घुसपैठिए जैसे मुद्दों घेरने और उसके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करेगी. यात्रा के समापन पर विशाल जनसभा का होगा आयोजन यात्राओं के समापन पर पश्चिम बंगाल में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. पार्टी को उम्मीद है कि यह रैली चुनावी माहौल में निर्णायक संदेश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।