एनशॉर्ट्स
मिडिल ईस्ट में भारत की डिप्लोमेसी, जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से मिले PM मोदी, अम्मान से पाकिस्तान को मैसेज!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (15 दिसंबर 2025) को दो दिवसीय दौरे पर जॉर्डन पहुंचे, जिसका उद्देश्य अरब देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है. हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से मुलाकात की और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला ने भारत-जॉर्डन रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत पॉजिटिव आइडिया शेयर किए. पीएम मोदी ने कहा, "इस साल हम अपने डिप्लोमैटिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं. यह मील का पत्थर हमें आने वाले कई सालों तक नई एनर्जी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा. मुझे यकीन है कि आज की मीटिंग हमारे रिश्तों को एक नई तेजी और गहराई देगी. हम ट्रेड, फर्टिलाइज़र, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे. वैश्विर स्तर पर भी हम करीब रहे है."
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।