Sports
मिडल-ईस्ट में जंग के कारण वर्ल्ड कप के 6 मैच कैंसिल, जानें क्यों लिया गया बहुत बड़ा फैसला
USA-Israel Iran War Affect on Cricket: मिडल-ईस्ट के खराब हालातों का असर क्रिकेट जगत पर भी पड़ने लगा है. यूएसए-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण नेपाल में होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के कुल 6 मुकाबलों को फिलहाल टाल दिया गया है. काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में नेपाल, ओमान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज के मैच होने वाले थे, सुरक्षा हालातों के मद्देनजर इस ट्राई सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. सुरक्षा कारणों का हवाला देकर फिलहाल इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर बताया कि अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत के बाद सीरीज की नई तारीखों का एलान किया जाएगा. आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के ये मैच नेपाल की राजधानी काठमांडू में 10 मार्च से शुरू होने थे. सभी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।