एनशॉर्ट्स
मालती मैरी ने प्यार से पकड़ा पापा निक जोनस का फेस, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट, वायरल हो रही फोटो
सिंगर निक जोनस प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं. उनके कॉन्सर्ट में उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी भी अक्सर नजर आते हैं. निक फैमिली मैन हैं. वो अपनी फैमिली को पूरा टाइम देते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. निक की ये पोस्ट वायरल हो गई. निक जोनस और मालती मैरी की फोटो वायरल फोटो में निक जोनस मालती मैरी को गोद में लिए दिखे. मालती मैरी निक पर प्यार लुटाती दिखीं. मालती ने निक के चेहरे पर हाथ भी लगाया था. इस फोटो में मालती ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आई.साथ ही बालों में व्हाइट हेयरबैंड लगाया था. वहीं निक को व्हाइट सूट में देखा गया. निक और मालती की ये क्यूट फोटोज वायरल है. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।