एनशॉर्ट्स
मामी सुनीता आहूजा के कमेंट पर आरती सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- वो हमसे प्यार करती हैं
एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच में काफी समय तक अनबन रही थी. हालांकि, अब उनके बीच में सब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, 'सब ठीक है. कृष्णा अभिषेक और आरती मेरे बच्चे की तरह हैं. मैं पुराना सब भूल गई हूं.' सुनीता के कमेंट पर बोलीं आरती सिंह इसे लेकर अब आरती सिंह ने रिएक्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आरती ने कहा, 'हां, मैंने वो इंटरव्यू देखा. मैं बहुत खुश थी. हम हमेशा से उनके बच्चे थे. और मुझे भी कहीं न कहीं पता था कि वो हमसे प्यार करती हैं. इन सालों में जो भी हुआ, आपने मेरी तरफ से कभी कुछ नहीं सुना होगा. मामी ने कृष्णा अभिषेक को लेकर जो कहा उसे सुनकर मैं खुश हूं. मैं ये सुनना चाहती थी. मैं बहुत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।