एनशॉर्ट्स
'मामा-चाचा का रिश्ता तो है नहीं', गौतम गंभीर और हर्षित राणा पर उठे सवालों पर फूटा मनविंदर बिस्ला का गुस्सा
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कुछ फैंस और एक्सपर्ट्स ने गंभीर पर फेवरेटिज्म (पक्षपात) का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि चूंकि दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े रहे हैं, इसलिए गंभीर हर्षित को टीम इंडिया में ज्यादा मौके दे रहे हैं. अब इस पूरे विवाद पर KKR के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. “कोई मामा-चाचा का रिश्ता नहीं है” – बिस्ला मनविंदर बिस्ला ने कहा कि हर्षित राणा को लेकर जो बातें की जा रही हैं, वो पूरी तरह बिना आधार की हैं. उन्होंने कहा, “जो लोग हर्षित राणा के सिलेक्शन का विरोध कर रहे हैं, वो शायद KKR के फैन नही हैं. लोग सोचते हैं कि गौतम का KKR बैकग्राउंड है, इसलिए वो हर्षित को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन भाई, कोई मामा-चाचा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।