एनशॉर्ट्स
मामा और चाचा का रिश्ता…, गौतम गंभीर और हर्षित राणा पर KKR के पूर्व प्लेयर का हैरतअंगेज बयान
23 वर्षीय भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीनों आलोचकों के निशाने पर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने तो यह तक कह दिया था कि गौतम गंभीर की जी-हुजूरी करने के कारण ही हर्षित टीम इंडिया में बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में 4 विकेट लेकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया था. खासतौर पर KKR का प्लेयर होने के कारण हर्षित को टारगेट किया गया, गौतम गंभीर भी इस IPL टीम के मेंटॉर रह चुके हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके मनविंदर बिसला ने हर्षित को लेकर बड़ा बयान दे डाला है. मामा-चाचा का रिश्ता नहीं है… इंडियन क्रिकेट कैनटीन पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान मनविंदर बिसला ने कहा कि हर्षित राणा और गौतम गंभीर के बीच कोई मामा या चाचा वाला रिश्ता नहीं है. उन्होंने कहा, "जो भी लोग हर्षित राणा को ट्रोल कर रहे हैं, वो KKR के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।