एनशॉर्ट्स
मां हिंदू और पिता मुस्लिम, खुद रह चुके हैं कलाकार, कौन हैं न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने कमाल कर दिया है. वे अमेरिका के मशहूर शहर न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं. ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बनने वाले पहले भारतवंशी मुस्लिम मेयर हैं. अहम बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते. ट्रंप ने मेयर चुनाव से पहले ममदानी का विरोध भी किया था, लेकिन फिर भी ममदानी ने दमदार जीत हासिल की. ममदानी महज 34 साल की उम्र में न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं. उनका जन्म युगांडा में हुआ था, लेकिन जन्म के कुछ सालों बाद वे न्यूयॉर्क आ गए. अहम बात यह है कि मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं. मीरा हिंदू धर्म से हैं, जबकि उनके पति महमूद ममदानी मुस्लिम हैं. महमूद मूल से भारत के गुजरात से हैं. हालांकि वे बाद में युगांडा के कंपाला चले गए थे. अपडेट जारी है…
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।