एनशॉर्ट्स
महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट में छाई शोक की लहर! सड़क हादसे में पूर्व क्रिकेटर की मौत
भारतीय क्रिकेट के लिए आज बड़ा दिन है, हरमनप्रीत कौर एंड टीम अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब के लिए फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. इस बीच भारतीय क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई, पूर्व क्रिकेटर राजेश बानिक का सड़क हादसे में निधन हो गया है. वह भारतीय टीम के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. राजेश बानिक 40 साल के थे, उनकी मौत पश्चिम त्रिपुरा के आनंदानगर में हुई. राजेश के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. राजेश इरफ़ान पठान, अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं. त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुब्रता डे ने राजेश बानिक के निधन पर शोक व्यक्त किया. सड़क हादसे में क्रिकेटर की मौत मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारीयों के हवाले से बताया गया कि सड़क हादसे में राजेश बुरी तरह घायल हो गए थे, इसके बाद उन्हें अगरतला स्थित जीबीपी अस्पताल में एडमिट किया गया लेकिन उन्हें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।