एनशॉर्ट्स
महाराष्ट्र: नगर परिषद चुनाव में BJP घिरी, एक ही परिवार के 6 लोगों को दे दिया टिकट
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां बीजेपी, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणी मुकाबला बन गया है. स्थानीय चुनावों को आमतौर पर कार्यकर्ताओं की राजनीति कहा जाता है, लेकिन यहां मंत्रियों और बड़े नेताओं के परिवारों को टिकट देने का विवाद सुर्खियों में है. ख़ासकर बीजेपी द्वारा एक ही परिवार के छह सदस्यों को टिकट दिए जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है जबकि यही पार्टी कांग्रेस पर अक्सर घरानेशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है. बीजेपी के छह टिकट एक ही परिवार कोलोहा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने गजानन सूर्यवंशी को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही उनकी पत्नी गोदावरी सूर्यवंशी, भाई सचिन सूर्यवंशी, भाभी सुप्रिया सचिन सूर्यवंशी, मेहुणा युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना अमोल व्यवहारे को नगरसेवक पद के लिए टिकट दिया गया है. इस फैसले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।