एनशॉर्ट्स
'महात्मा गांधी जी का नाम क्यों हटा रहे हैं?', मोदी सरकार ने बदला मनरेगा का नाम तो भड़कीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) योजना का नाम बदलने पर केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की है. प्रियंका गांधी ने मनरेगा के स्थान पर नया कानून बनाने की तैयारी के बीच सोमवार को कहा कि आखिर इस योजना से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है. उन्होंने संसद में गतिरोध को लेकर यह दावा भी किया कि ऐसा लगता है कि सरकार ही सदन नहीं चलाना चाहती. संसद परिसर में बोलीं प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'सरकार खुद संसद में व्यवधान पैदा कर रही है…मुझे लगता है कि सरकार संसद चलाना ही नहीं चाहती है. हमने संसद में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, वो चर्चा भी नहीं हो रही है.' I can’t understand BJP and Modi motives behind removing Mahatma Gandhi Ji’s name from MNREGA scheme. He is
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।