एनशॉर्ट्स
मरीज, डॉक्टर और 2 अटेंडेंट…रांची में क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस में कौन-कौन था सवार, सामने आई लिस्ट
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार (23 फरवरी 2026) को चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गया. उड़ान के दौरान शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक से टूट गया. इसके बाद विमानन अधिकारियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया. इसमें मरीज समेत सात लोग सवार थे और सभी की मौत हो चुकी है. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है. विमान में इसके अलावा दो अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा और दो पायलट कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सवरदीप सिंह सवार थे. बताया जा रहा है कि मृतक मरीज संजय कुमार लातेहार जिला के चंदवा का रहने वाला था, जो कि रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती था. मरीज को क्या समस्या थी? मरीज संजय कुमार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट से आग लगने के कारण बर्न इंजरी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।