एनशॉर्ट्स
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, मुबंई में इस कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी IPO का खुलासा
ईडी ने 29 अक्टूबर, 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई वराणियम क्लाउड लिमिटेड (Varanium Cloud Ltd.), इसके प्रमोटर हर्षवर्धन साबले और उनसे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच से संबंधित है. जांच एजेंसी को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि इन कंपनियों की ओर से बड़े पैमाने पर वित्तीय रिकॉर्ड में हेर-फेर, फर्जी लेन-देन और अवैध धन की घुमाया (Proceeds of Crime) जा रहा है. इसी आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया. 40 करोड़ रुपये का IPO जारी कर फर्जी लेन-देन जांच में पता चला कि वराणियम क्लाउड लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों ने सितंबर 2022 में करीब 40 करोड़ रुपये का IPO जारी किया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि यह राशि छोटे शहरों में एज डेटा सेंटर और डिजिटल लर्निंग सेंटर स्थापित करने में लगाई जाएगी. कंपनी ने खुद को डिजिटल मीडिया,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।