एनशॉर्ट्स
मतदाता सूची पर सियासी संग्राम! DMK सुप्रीम कोर्ट पहुंची, स्टालिन ने ECI पर लगाया षड्यंत्र रचने का आरोप
M.K. Stalin on SIR: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. यह कदम उस समय उठाया गया है जब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पिछले सप्ताह 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के अगले चरण के SIR का आदेश जारी किया था, जो कुल 51 करोड़ मतदाताओं को कवर करेगा. 4 नवंबर से शुरू होगा नामांकन कार्य इस चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें 1 जनवरी, 2026 को आधार तिथि माना जाएगा. अगले वर्ष अप्रैल-मई 2026 में जिन पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी उन 12 राज्यों की सूची में शामिल हैं, जहां अगले तीन महीनों में SIR प्रक्रिया चलेगी. हालांकि, असम, जो चुनावी राज्यों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।