एनशॉर्ट्स
मणिपुर में ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
ED की इंफाल सब-जोनल टीम ने मणिपुर में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने याम्बेम बीरेन और नारेंगबाम समरजीत के ठिकानों पर छापेमारी की है. याम्बेम बीरेन खुद को मणिपुर स्टेट काउंसिल का मुख्यमंत्री और नारेंगबाम समरजीत खुद को एक्सटर्नल अफेयर्स और डिफेंस मिनिस्टर बताता था. दोनों पर देश की एकता के खिलाफ गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप है. ED ने पांच अलग-अलग जगह की छापेमारी ED की टीम ने इंफाल में कुल 5 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है. ये सभी ठिकाने सलाइ ग्रुप ऑफ कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे है. जिनके ये दोनों मुख्य लोग है. मामला साल 2019 का है जब लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन लोगों ने मणिपुर को भारत से अलग आज़ाद देश घोषित करने की बात कही थी. ED के मुताबिक ये देश के खिलाफ साजिश, देशद्रोह और अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत फैलाने जैसा गंभीर अपराध है. इसी आधार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।