एनशॉर्ट्स
‘मंदिर में भगदड़ के लिए आयोजक जिम्मेदार’, CM नायडू ने किया दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन का वादा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के श्रीकाकुलम में श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार (1 नवंबर, 2025) को मची भगदड़ के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है. मंदिर में भयावह भगदड़ के कारण कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. राज्य के श्री सत्य साईं जिले में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ के लिए मंदिर के आयोजकों को ही जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के आयोजकों ने कार्यक्रम के विषय में पुलिस या स्थानीय पदाधिकारियों को पहले कोई सूचना नहीं दी थी. मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ के बाद कहा, ‘भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई, यह बेहद दुखद घटना है. मैं मृतकों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।