एनशॉर्ट्स
भूमि पूजन के बाद अब शिखर पर ध्वजारोहण…. 25 नवंबर को अयोध्या में होंगे PM मोदी; CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब 25 नवंबर को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब ध्वजारोहण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम मंदिर के सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज से सुशोभित होंगे. मुख्य शिखर के ठीक नीचे विराजमान श्रीरामलला की दृष्टि जैसे ही ध्वज पर पड़ेगी, तो यह एक अलौकिक घटना के रूप में देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो जाएगी. सीएम योगी तैयारियों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग सरकार ने इस ध्वजारोहण समारोह को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने का संकल्प लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी और श्रीराम जन्मभूमि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।