Sports
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हर साल एक बड़े विवाद में रहने होने की ठान रखी है. पिछले वर्ष PCB के चेयरमैन एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. अब खबर आई है कि पीसीबी अपने ही खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोकने की तैयारी में है, क्योंकि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई. शाहिद अफरीदी से लेकर आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले की जमकर आलोचना की है. PCB की छोटी सोच – शाहिद अफरीदी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की बात पर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया देकर कहा, “इस फैसले को समझ पाना मुश्किल है. यह छोटी सोच है और यह छोटी रकम है. आप 50 लाख रुपये का भला क्या करेंगे? यह सुनने में एक सजा प्रतीत नहीं होती.”अफरीदी ने आगे कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अच्छा नहीं किया, उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने भेज देना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।