Sports
भारत से हारकर सेमीफाइनल से बाहर हुआ वेस्टइंडीज तो पत्रकार से तिलमिलाए कप्तान, सीधे मुंह नहीं दिया जवाब
West Indies Captain Shai Hope: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अंतिम मुकाबला बीते रविवार (01 मार्च) भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया. यह एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली. वहीं मैच में हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप तिलमिलाए नजर आए. उन्होंने पत्रकार को सीधे मुंह जवाब नहीं दिया. बता दें कि होप ने बेहद धीमी पारी खेलते हुए 33 गेंदों पर 32 रन बनाए थे. कैरेबियाई कप्तान को भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया था. होप से उनकी धीमी पर ही बार-बार सवाल पूछा गया, जिस पर वह गुस्सा गए. धीमी पारी के सवाल पर शाई होप का जवाब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले तो होप ने इस बात कबूल किया कि उनकी पारी धीमी थी. उन्हें थोड़ा तेज खेलना चाहिए था.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।